वाराणसी।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी माने जाने वाले PA अमित पाठक (45 वर्ष) को लूट और अन्य संगीन धाराओं के मामले में वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमित पाठक के साथ उसका एक और साथी भी पकड़ा गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और इनके खिलाफ दर्जनों लूट, चोरी और महिला छेड़छाड़ से जुड़ी एफआईआर दर्ज हैं।
👉 इन पर दर्ज मुकदमा संख्या 102/2025 में भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं:
धारा 384 – उगाही धारा 457 – रात्रि में सेंधमारी धारा 392 – लूट धारा 504 – जानबूझकर अपमान धारा 506 – आपराधिक धमकी धारा 354 – महिला के साथ छेड़छाड़
🔎 पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन अपराधों में किसी राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया गया। इस गिरफ्तारी के बाद अजय राय और कांग्रेस पार्टी की जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
📌 वाराणसी पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478