प्रेमचंद श्रीवास्तव सहारा जीवन न्यूज़
सुलतानपुर 03 जून/जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, उपजिलाधिकारी लम्भुआ/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला व प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द की उपस्थिति में जिला आयुष समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में संचालित आयुर्वेद चिकित्सालयों में, जंहा भूमि उपलब्ध नहीं है, भूमि पुनर्ग्रहण कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने जनपद में रिक्त योग प्रशिक्षक (महिला/पुरुष) के रिक्त पदों को भरे जाने हेतु जिला कार्यक्रम प्रबन्धक को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा योग सप्ताह 2025 (15 जून 2025 से 21 जून 2025 तक) एवं ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) *(थीम-Yoga for One Earth One Health)* के आयोजन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





