नगर परिषद बक्सवाहा में विकास की नई तस्वीर, सीएमओ नेहा शर्मा की अगुवाई में हो रहा कायाकल्प

SHARE:

नगर परिषद बक्सवाहा में विकास की नई तस्वीर, सीएमओ नेहा शर्मा की अगुवाई में हो रहा कायाकल्प

पंकज पाराशर, छतरपुर  छतरपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के बीच नगर परिषद बक्सवाहा की तस्वीर भी बदल रही है। नगर परिषद की सीएमओ नेहा शर्मा की सक्रियता और नेतृत्व में नगर में अनेक बुनियादी व संरचनात्मक कार्यों को गति मिली है।

नगर में सड़कों और नालियों की सफाई, सुचारु जल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता जैसे अहम मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। सीएमओ नेहा शर्मा द्वारा सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा रहा है, जिससे नगरवासियों में संतोष और विश्वास का वातावरण बना है।

शहर के प्रत्येक वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों के तहत सड़कें, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था सुधारी जा रही है। साथ ही, शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जा रहा है।

नेहा शर्मा ने जानकारी दी कि नगर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति की प्रक्रिया में रखा गया है। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा नगर का चहुंमुखी विकास होगा।

सीएम हेल्पलाइन और जन शिकायतों का त्वरित निराकरण भी नगर परिषद की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर परिषद बक्सवाहा में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। नगरवासियों को अब एक विकसित, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर की उम्मीद साकार होती दिख रही है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई