अमौली फतेहपुर |
जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रुरा मजरे ग्राम पंचायत मकरंद पुर निवासी 38 वर्षीय युवक शिवपूजन निषाद ने घर के लड़ाई झगड़े से आहत होकर फांसी लगाई और मौत हो गई मृतक युवक के भाई भिखारी लाल निषाद ने स्थानीय पुलिस प्रशासन चांदपुर को सूचना दी जहां थाना प्रभारी सुरजीत सिंह समेत भारी पुलिस बल तथा फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया लिखित तहसीर देते हुए मृतक के भाई भिखारी लाल ने बताया कि विगत दिवस रविवार शाम समय मृतक तथा मृतक की पत्नी के बीच झगड़ा हुआ वही इस झगड़े से क्षुब्ध होकर युवक ने घर की छत में लगे कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मृतक के दो नाबालिक बेटे रोहित तथा मोहित का बुरा हाल था थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी |
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478