कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, 5-कालिदास मार्ग पर संपन्न हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजीव कृष्ण को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई। राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

मुलाकात को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न बताया गया है।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई