रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
अहिल्याबाई होल्कर के जयंती के अवसर पर बसखारी ब्लॉक में कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ। वीरेंद्र वर्मा जिला सह चुनाव अधिकारी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक सक्षम शासक थी जिन्होंने अपने मजबूत और समृद्ध बनाया। उन्होंने सड़कों पुलों एवं अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जिससे व्यापार और गतिशीलता को बढ़ावा मिला। वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि अहिल्याबाई ने गरीबों और जरुरतमंदों की मदद के लिए कई कार्य किए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में लीलावती वर्मा जी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह जी सुभाष गुप्ता रिजवान सिद्दीकी जवाहर मौर्य विजय विश्वकर्मा निसार अहमद विवेक कुमार विपिन कुमार, अलकमा सिद्दीकी, काव्यांश, आर्यास, धर्मेन्द्र कुमार अमरनाथ वर्मा हौसला चौधरी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478