मेडिकल कालेज में ओपीडी काउंटर का वरिष्ठ पत्रकार मनोरम पांडेय एवं राजखन्ना ने किया उद्घाटन

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़।प्रेमचंद श्रीवास्तवसुल्तानपुर-पत्रकारिता दिवस पर आज स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना , मनोराम पाण्डेय, जगदीश सौरभ सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ आर के मिश्रा, प्रोफेसर डॉ पायल सिंह ,डॉ स्वाति सिंह सहित कई डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने भी पत्रकारों को बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर हुई , तत्पश्चात प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव ने पत्रकार मनोराम पाण्डेय , राज खन्ना , जगदीश सौरभ को शाल व पौध देकर सम्मानित किए , इस दौरान पत्रकार मनोरम पाण्डेय ने आज की पत्रकारिता पर व्याख्यान करते हुए अपनी बात रखी, वही वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने आजादी के पहले से लेकर आज की पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, पत्रकारिता के मशाल वाहक पंडित जुगल किशोर शुक्ल के द्वारा प्रसारित किए गए मार्तण्ड साप्ताहिक समाचार पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी लोगो के बीच साझा किए , वही मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ने मेडिकल कॉलेज में दी जा रही सुविधा जैसे मानव संसाधन, ऑनलाइन अवसंरचना, 24 सेवाएं, निदान और रोगी देखभाल सेवाएं, डायलिसिस सेवाएं, एक्सरे , सी टी स्कैन, आधुनिक लॉन्ड्री प्रणाली, ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन सेवाएं, ब्लड बैंक, रोगी उपचार, नर्सिंग कॉलेज निर्माण, पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, आई सी यू सहित MBBS छात्रों द्वारा गांव के 400 परिवारों गोद लेने जैसे तमाम चीजों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मेडिकल कॉलेज में मान्यता प्राप्त पत्रकारों, दिव्यांगजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए अलग से काउंटर खोला गया जिसका उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडेय एवं राजखन्ना द्वारा किया गया। वही प्राचार्य सलिल श्रीवास्तव ने पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी और कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई