लिपिक पद पर तैनात युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा बवाल

SHARE:

विकास भारती सहारा जीवन न्यूज़ सीतापुर। नगर पालिका परिषद सीतापुर में प्रकाश निरीक्षक एंव लिपिक पद पर तैनात अनुकूल सेठ उम्र(34) वर्ष की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चश्मदीदों की माने तो हादसा इतना जबरदस्त था कि अनुकूल सेठ की कार में टक्कर लगने के बाद लगभग 50 मीटर दूर गिरे जा कर गिरे कार के एयर बैग खुल गए। बताया जा रहा है मृतक कि टक्कर लगने के बाद वहां पर मौजूद अन्य पालिका कर्मियों ने उन्हें तुरंत शहर के साईं संजीवनी अस्पताल पहुँचाया जहाँ पर हालत को नाज़ुक देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के आइकॉन हॉस्पिटल रेफर कर दिया जहाँ उन्हें तुरंत आईसीयू में रखा गया और उनकी शुक्रवार सुबह 6 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही नगरपालिका कर्मियों तक पहुंची तो पालिका कर्मचारियों ने सीतापुर लालबाग चौराहे पर एकत्र होकर रोड जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया प्रदर्शन के बीच मौके पर पहुंचे नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निमेंद्र अवस्थी व सिओ सिटी अमन सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क दुर्घटना में प्रयुक्त कार व अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसके बाद मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी पालिका कर्मचारी काफी देर के बाद माने सीतापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में प्रयुक्त कार व एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई