सहारा जीवन न्यूज़।प्रेमचंद श्रीवास्तव
सुल्तानपुर- *कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर (KNIT)* के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का प्रमाण दिया है। प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी *HCLTech* द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के *18 छात्रों* का चयन हुआ है। इन छात्रों को अधिकतम *6 लाख* रुपये वार्षिक तक के पैकेज की पेशकश की गई है, जो कि KNIT की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रों की तकनीकी दक्षता और कैरियर डेवलपमेंट सेल की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
चयनित छात्रों की सूची विभागवार इस प्रकार है:
सवितेंद्र मणि पांडेय – कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
अक्षत गोयल – कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
रविन्द्र प्रताप – कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
अभिषेक कुमार – कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
हर्ष चौहान – कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
श्रुति सिंह – कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
राज आर्यन – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
योगेश थारवानी – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
ऋतु वर्मा – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
अभिनय सोनी – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
शिवानी तिवारी – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
अभय तिवारी – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
सक्षम गुप्ता – इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
आशुतोष तिवारी – इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
अक्षत सिंह – इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
शिवंशी गुप्ता – इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
स्वस्तिकीय पाण्डेय – इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
गर्वित पटेल – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
इस अवसर पर संस्थान के *निदेशक डॉ. आर.के. उपाध्याय* ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा,
“यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और संस्थान की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड तैयारी का नतीजा है। KNIT लगातार छात्रों को वैश्विक स्तर के अवसर प्रदान करने के लिए कार्यरत है।”
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी *डॉ. डी.एल. गुप्ता* ने भी सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और बताया कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि संस्थान न केवल तकनीकी ज्ञान बल्कि छात्रों के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में और अधिक कंपनियों से सहभागिता की योजना है, जिससे और छात्रों को ऐसे सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकें।
इस प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफल बनाने में KNIT के करियर डेवलपमेंट सेल की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। HCLTech के प्रति संस्थान ने आभार व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि यह साझेदारी भविष्य में और भी अधिक अवसरों के द्वार खोलेगी।
HCLTech में चयनित छात्रों की यह उपलब्धि सुल्तानपुर जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि KNIT के छात्र न केवल तकनीकी दक्षता में श्रेष्ठ हैं, बल्कि वैश्विक आईटी कंपनियों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। यह सफलता यह प्रमाणित करती है कि सुल्तानपुर जैसे जिले से निकलकर छात्र अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतर सकते हैं। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी और जिले की तकनीकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगी।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934