अमेठी के गौरीगंज में एक व्यक्ति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

SHARE:

अमेठी/ सर्वेश श्रीवास्तव

पीड़ित विजय मिश्र ने बताया कि वह मूल रूप से बेहटा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में रोजी-रोटी के लिए परिवार के साथ मोगा, पंजाब में रहता है। विजय के अनुसार, 3 मई 2025 की रात करीब 11 बजे गांव के ही विकास बमान और अमन मिश्र ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की। आरोपियों ने सोने की बीर, चांदी की पायल-पायजेब, बर्तन और कपड़े चुरा लिए। गांव वालों से सूचना मिलने पर जब विजय 25 मई को घर पहुंचे, तो देखा कि आरोपी उनके घर पर कब्जा कर चुके हैं।पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने थाना मुंशीगंज में शिकायत की, तो थाना प्रभारी ने कहा कि परिवार का मामला होने के कारण एफआईआर नहीं लिखी जाएगी। विजय ने थाना प्रभारी पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले से धारा 302 के मामले में आरोपी हैं और उनका आपराधिक इतिहास है। पीड़ित ने एसपी से एफआईआर दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है

इस पूरे मामले में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment