क्षेत्र में यदि कोई बच्चा अपनी शिक्षा से छूट रहा है तो उसका सहयोग करें- राकेश राठौर गुरू

SHARE:

महोबा l मुख्यमंत्री के कर कमलों से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण, शिलान्यास, शुभारंभ एवं समर कैम्प जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हेतु वृहद समारोह का आयोजन सोमवार को जिला सेवायोजन सभागार में आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू के द्वारा की गयी। इस आयोजन में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्याक्ष मोहनलाल कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी हरेन्द्र कुमार, जन प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्यमंत्री द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। समय 10.30 पर मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन लखनऊ से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसका सजीव प्रसारण सेवायोजन सभागार में किया गया l जहाँ पर उपस्थित शिक्षा विभाग के अध्यापक, बच्चें, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया l राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में जनपद के बच्चों, अध्यापकों व उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्तियों से 6 से 14 आयुवर्ग के सभी बच्चों को विद्यालय में पंजीकरण व नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया तथा अपने बचपन के एक प्रकरण के बारे में बताया कि जब वह कक्षा 5 में अध्ययनरत थे तब किसी कारण से उनका विद्यालय छूट गया तब उनके विद्यालय के एक शिक्षक ने उनकी प्रवेश अगली कक्षा में कराते हुए शिक्षण शुल्क स्वंय जमा किया था, इस पर आज भी वे अपने गुरूजनों को सम्मानपूर्वक याद करते है इसी प्रकार आज के परिवेश मे भी सभी लोग अपने आस-पास के क्षेत्र में यदि कोई बच्चा अपनी शिक्षा से छूट रहा है तो उसको उसकी शिक्षा पूर्ण कराने में सहयोग करें क्योंकि वे बच्चे ही कल देश का भविष्य है। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशावाहा द्वारा बेसिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत अध्यापकों व अधिकारियों को जनपद के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय में नामांकित कराते हुए गुणवत्तापूर्वक शिक्षण दिये जाने के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा दो दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल किट और निपुण भारत योजना के संचालन के लिए अध्यापकों को 20 टेबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा द्वारा आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित राज्यमंत्री, समस्त जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा राज्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके व उनकी टीम द्वारा जनपद के बच्चों को उनकी शिक्षा पूर्ण करने में पूर्ण मनोयोग से कार्य किया जायेगा।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई