सुलतानपुर में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों का आगाज़: मा0 प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं शिक्षकों का सम्मान

SHARE:

सुलतानपुर, 26 मई प्रेमचंद श्रीवास्तव ):जनपद में आज शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा जब मा0 पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन व जनपद प्रभारी मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के विविध कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। इस दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से प्रदेशभर में आयोजित बेसिक शिक्षा कार्यक्रमों के शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखा गया।इस अवसर पर जनपद के पाँच शिक्षकों—आकांक्षा शुक्ला, रीना सिंह, अजिता, हरि प्रसाद और मंजूलता राय—को टैबलेट भेंट कर डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। वहीं, ग्रीष्मकालीन शिविरों में सराहनीय योगदान देने वाले जफर अरमान, शिव बहादुर, नीलम, ज्ञानेश्वरी और अमर बहादुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संदीप सिंह, विजय प्रताप, अजय मिश्रा, वैभव सिंह और सत्येन्द्र सिंह को भी विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। शैक्षिक सत्र 2025–26 में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले सीमा श्रीवास्तव, राकेश, नीलम यादव, मुनेन्द्र मिश्रा व राम गोविंद को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। मा0 मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “बेसिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव है। सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, दीक्षा एप व निपुण लक्ष्य एप जैसे संसाधनों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।” उन्होंने शिक्षकों को टैबलेट प्रदान कर डिजिटल शिक्षण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, मा0 एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय सहित जिलाधिकारी कुमार हर्ष, सीडीओ अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आईएएस रिदम आनंद सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा सुझाए गए सभी बिंदुओं का सख्ती से पालन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों और अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों के लोकार्पण सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, डारमेट्री, पीएम श्री विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं का भी शुभारंभ हुआ है। कार्यक्रम का संचालन एस.आर.जी. सत्यदेव पाण्डेय द्वारा किया गया। समापन के उपरांत मा0 मंत्री जी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में भी प्रतिभाग किया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई