– प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुल्तानपुर
नगरीय क्षेत्र सुल्तानपुर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक अहम पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ई-रिक्शों की अनियंत्रित आवाजाही को नियमित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ई-रिक्शों को उनके तय रूट के अनुसार विभिन्न रंगों में चिह्नित किया गया है, जिससे न केवल चालकों बल्कि यात्रियों को भी सुविधा हो सके। प्रभारी यातायात नरेंद्र बहादुर सिंह ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए बताया कि: पीली पट्टिका वाले ई-रिक्शे करौंदिया से कुड़वार नाका होते हुए बस स्टॉप तक चलेंगे। इनके नंबर 1001 से शुरू होंगे। लाल पट्टिका वाले ई-रिक्शे अमहट से बस स्टॉप तक आएंगे, जिनकी नंबरिंग 2001 से होगी। नीली पट्टिका वाले ई-रिक्शे पयागीपुर से बस स्टॉप की ओर संचालित होंगे, जिनके नंबर 3001 से शुरू होंगे।हरी पट्टिका वाले ई-रिक्शे टेढुई से बस स्टॉप तक सेवा देंगे और इनके नंबर 4001 से आरंभ होंगे। प्रभारी यातायात ने बताया कि नगर की यातायात टीम निरंतर प्रयासरत है ताकि सुल्तानपुर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। यातायात विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा व हेल्मेट साथ रखें। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478