अमेठी।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की
महल्वूर्ण बैठक सोमवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में
आयोजित की गईं। बैठक की अध्यक्षता सांसद अमेठी किशोरी लाल ने
की। उन्होंने जिले में संचालित विभिन विकास योजनाओं की प्रगति की
समीक्षा करते डुए संबंथित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, अमेठी विधायक महाराजी
प्रजापति, जिलाथिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत
कौशिक, मुख्य विकास अथिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी
(वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता समेत अन्य विभागीय अथिकारी और
जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद किशोरी लाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का
लाभपात्रव्यक्तियोंतक समयबद्ध और पारदर्शीं ढंग से पहुँचना चाहिए।
जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में अपने सुझाव रखे और विभि्न समस्याओं
को प्रमुखता से उठाया। जिलाथिकारी संजय चौहान ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया
कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समय पर
प्रस्तुत करें और आम जन तक योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से
पहुँचाई जाए।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, पेयजल, ग्रामीण विकास,
आवास, रोजगार आदि विषयों पर भी व्यापक चर्चा हुई।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934