ऑपरेशन सिन्दूर पराक्रम के दौरान शहीद वीर सपूत को दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

स्थान: हैडल चौकी से गौरी

रिपोर्टर: राम पत्रकार, सरोजिनी नगर लखनऊ, – ऑपरेशन सिन्दूर पराक्रम के तहत अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए हैडल चौकी से गौरी चौराहा तक एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने शहीद को नमन करते हुए कैंडल मार्च में भाग लिया। पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में लोगों की आंखें नम थीं और दिल गर्व से भरे हुए थे।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस दौरान स्थानीय नेताओं और सेना के अधिकारियों ने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। यह श्रद्धांजलि आयोजन न केवल शहीद को सम्मान देने का प्रतीक था, बल्कि यह भी दिखाता है कि देशवासी अपने सुरक्षाबलों के साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलते।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment