बदमाशों ने लाखों के आभूषण उड़ाये नकदी, जांच में जुटी पुलिस चोरी की घटना में घर में बिखरा पड़ा सामान

SHARE:

लालगंज, प्रतापगढ़। चोरी की दुस्साहसिक वारदात में बदमाशों ने घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लालगंज कोतवाली के कौड़ियाडीह निवासी अरूण कुमार पाण्डेय पुत्र रविशंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती रविवार की रात अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर के अंदर घुस आये। बदमाशो ने आलमारी का लॉकर तोडकर महिलाओं के सोने की सात अंगूठी, दो मंगलसूत्र, सोने का हार तथा चांदी के जेवरात समेत दस हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह परिजनों ने घर के अंदर चोरी का नजारा देखा तो आवाक रह गये। सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव का कहना है कि केस दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ही दिन के अंतराल में हुई चोरी की घटना को लेकर सोमवार को ग्रामीणों में दहशत का माहौल दिखा। शनिवार की रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे रमन मेढ़ावां में भी चोरों ने एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस घटना का अभी तक खुलासा करने में हवा में हाथ पैर चलाती देखी जा रही है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई