ग़रीब नवाज हकीमी दवाखाना का सपा नेता यशभद्र सिंह मोनू ने किया उद्घाटन

SHARE:

बल्दीराय/सुल्तानपुर तहसील क्षेत्र के पारा चौराहे स्थित बल्दीराय रोड पर सोमवार को ग़रीब निवाज हकीमी दवाखाना का उद्घाटन किया गया। इस दवाखाने का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में मोनू सिंह ने कहा,हकीमी चिकित्सा पद्धति भारतीय परंपरा की एक अमूल्य धरोहर है। वर्षों बाद इसे पुनः स्थापित करना निश्चित रूप से सराहनीय कदम है।हकीम मोहम्मद अहमद खान द्वारा संचालित इस दवाखाने में हकीमी पद्धति से मरीजों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम वर्षों तक मुंबई में रहकर हकीमी पद्धति से लोगों की सेवा करते रहे हैं। अब अपने क्षेत्र में लोगों की सेवा के उद्देश्य से यह दवाखाना खोला गया है।इस उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य लोगों में डॉ अशफ़ाक खान, डॉ शोएब खान, डॉ परवेज़ खान, डॉ शादाब खान, इकराम उल्ला,डॉ. जुनैद, क़दीर बाबा, शमीम मास्टर, इंजीनियर निहाल खान, नसीम मास्टर, तनवीर बीडीसी, मोनू बीडीसी, मोहम्मद सुल्तान, पप्पू, हाफिज़ अनवार, फरहान खान, अकील खान,पूर्व प्रधान मोहम्मद असलम,मास्टर निहाल अहमद,अकबाल अहमद, जहीर आलम, बब्बू, नूर आलम, अख़लाक़ खान,कोटेदार मोहम्मद अकरम,फरहान खान,हाजी अकील, इदरीस खान समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई