अकबरपुर कोतवाली में समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

SHARE:

रिपोर्ट:- रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर। फरियादियों की समस्याओं के निदान के लिए अकबरपुर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या को सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं कुछ समस्याओं का निपटारा तत्काल कर दिया गया। समाधान दिवस के दौरान सुबह से ही फरियादियों की लंबी कतारें लगने लगी थी। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों से रुबरु हुए। सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। जिन-जिन विभागों की आज समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस के मौके पर सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, अकबरपुर कोतवाल श्री निवास पांडेय, तेजतर्रार वरिष्ठ एसएसआई शिवांगी त्रिपाठी मौजूद रहीं।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई