महोबा, अभिनय सिंह
महोबा जिले के बेलाताल रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना बेलाताल रेलवे स्टेशन और दमक रेलवे फाटक के बीच, खंभा नंबर 1236/21-22 के पास सुबह करीब 4 बजे की है। मौके पर पहुंची जैतपुर चौकी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक के शव के पास एक खंबे के नीचे शराब का पाउच और नमकीन का पैकेट भी पाया गया, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा होगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में शिनाख्त के प्रयास कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934