रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर।
जिले में आये दिन दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि राकेश कुमार राजभर पुत्र ब्रह्मादीन उम्र लगभग 30 वर्ष अकबरपुर से किसी काम से गया था। लौटते समय खिद्दिरपुर कुर्की बाजार के निकट विपरीत दिशा से आ रही ओला स्कूटी से टक्कर हो जहां घटना स्थल पर ही राकेश राजभर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा अकबरपुर कोतवाली व एंबुलेंस को सूचना दिया गया। सूचना के काफी समय बीत जाने अकबरपुर की पुलिस व एम्बुलेंस पहुंची। जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि समय से पुलिस व एम्बुलेंस न पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934