रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर।
अंबेडकरनगर में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने एमसीएच विंग, ओपीडी और सामान्य वार्ड का दौरा किया। इस दौरान वहां भर्ती मरीजों से मिलकर उनके इलाज की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद चौधरी ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोष जनक है। अस्पताल का बुनियादी ढांचा और सुविधाएं भी अच्छी हैं। उन्होंने बताया कि एमसीएच विंग में मरीजों की संख्या कम है। उपाध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन को कई निर्देश दिए। डॉक्टरों को समय पर आने और नियमित रूप से उपस्थित रहने को कहा। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं मिलें, बाहर की दवा ना लिखा जाए।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212331
Total views : 5520481