रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर।
अंबेडकरनगर में पुलिस की कस्टडी से लौटने के बाद एक युवती ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बताया जा है कि लक्ष्मी राजभर उम्र लगभग 19 वर्ष को दो युवकों की मौत के मामले में पूछताछ के लिए दो दिन पहले पुलिस थाने ले गई थी। गुरुवार रात को पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। परिजनों की मानें तो पुलिस कस्टडी से लौटने के बाद से ही लक्ष्मी बेहद परेशान थी। परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगा रहे हैं।एसपी केशव कुमार ने बताया- लड़की और दोनों युवक के बीच कई बार बातचीत हुई थी, जिसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) है। इसी आधार पर लड़की को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। फिलहाल इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212331
Total views : 5520481