“राज्य पुरस्कार शिविर में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का परिचय: स्काउट-गाइड के ग्रैंड कैंपफायर कार्यक्रम में दिखा जोश”

SHARE:

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद सुलतानपुर के प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित तीन दिवसीय आवासीय राज्य पुरस्कार तैयारी शिविर का आयोजन ठाकुर सत्यनारायण चंद्र प्रताप सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, बारियोना शंकरगढ़ में किया गया। शिविर के द्वितीय दिवस पर ग्रैंड कैंपफायर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. दिनेश प्रताप सिंह (जिला कमिश्नर स्काउट), डॉ. गुलाब सिंह (जिला सचिव), श्री सुभाष यादव (सहायक कमिश्नर कादीपुर), डॉ. अजय ओझा (सहायक कमिश्नर जयसिंहपुर), डॉ. दिग्विजय सिंह (सहायक कमिश्नर बल्दीराय), तथा धर्मेंद्र प्रताप सिंह (जिला ट्रेनिंग कमिश्नर) शामिल रहे। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संस्थापक श्री श्याम प्रकाश सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि जटाशंकर यादव ने कहा कि स्काउट और गाइड राष्ट्र रक्षा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इनका प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक सेवा की भावना को जाग्रत करता है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने स्काउट-गाइड के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र का भविष्य बताया। शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से तृतीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट और गाइड प्रतिभागी शामिल हुए। शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त गौरव सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्काउट और गाइड द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शिविर संचालक ने बताया कि इस तैयारी शिविर के उपरांत स्काउट-गाइड को राज्य पुरस्कार जांच शिविर के लिए भेजा जाएगा, जहाँ से चयनित प्रतिभागियों को माननीय राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा।गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने हेतु अमेठी से जिला संगठन कमिश्नर शशांक यादव, अयोध्या से मुकेश साहू, एवं श्रीमती कांति सिंह (जिला संगठन कमिश्नर गाइड) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतिभागी विद्यालयों में शामिल रहे – राजकीय इ.का., राजकीय बालिका इ.का. सुलतानपुर, विश्वनाथ इ.का., सिंह राय भाले सुल्तान, शंकराचार्य इ.का., राजकीय हाईस्कूल कनकपुर शिकवा, हनुमत इ.का. धम्मौर, रणवीर राजकुमार इ.का., एस. चंद्रा जेनिथ शिक्षालय, ठाकुर सत्यनारायण इ.का., रामदुलारी इ.का., रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उत्तरी, श्री चंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज, राम रतन इंटर कॉलेज द्वारिका गंज समेत जिले के कई अन्य

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई