“सेवा का संगम: परिवर्तन चौक पर भंडारा और शीतल जल सेवा से प्यासे और भूखे को राहत”

SHARE:

परिवर्तन चौक, लखनऊ:
लखनऊ के परिवर्तन चौक पर इस समय सेवा और मानवता की मिसाल पेश की जा रही है। भारत समन्वय द्वारा यहां 30 दिनों तक लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर दिन हज़ारों लोगों को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है।

भंडारे के ठीक बगल में BBD ग्रुप द्वारा एक माह तक के लिए “शीतल पेयजल सेवा” भी चलाई जा रही है। तपती गर्मी में यह सेवा राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए राहत का कार्य कर रही है।

भंडारे और शीतल जल सेवा के माध्यम से लखनऊ में सेवा भाव, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का शानदार उदाहरण देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों और आने-जाने वालों ने इन सेवाओं की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment