अम्बेडकर नगर
के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भिउरा ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह दो अज्ञात युवकों की लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक का शव स्कूल परिसर में लगे एक पेड़ से लटका मिला, जबकि दूसरे युवक की लाश उसी पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई थी। दोनों युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है, और जल्द ही युवकों की पहचान तथा मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आशंका का माहौल है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
(सहाराजीवन न्यूज | अंबेडकर नगर)
ज़्यादा अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934