ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले बच्चों को मिला होमवर्क, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

SHARE:

फतेहपुर।उत्तर प्रदेश

ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले जिले के स्कूलों में बच्चों के लिए खास आयोजन किए गए। देवमई विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में शिक्षिका कल्पना गौतम के नेतृत्व में अभिभावक बैठक आयोजित हुई। बच्चों ने तरबूज जैसे मौसमी फलों का आनंद लिया और गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के उपाय सीखे। शिक्षकों ने बच्चों की कॉपियों में अवकाश के लिए गृह कार्य दिया, जिससे वे छुट्टियों में भी पढ़ाई से जुड़े रहें। बैठक में अभिभावक सीता देवी, गुड्डी, उर्मिला, कलावती, पूनम, नीलम और शबनम समेत कई लोग शामिल हुए। शिक्षिका कल्पना गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसी तरह, अमौली विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय अमौली में शिक्षिका प्रतिमा उमराव ने बच्चों को हरे-भरे पौधों की देखभाल और वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि सिखाई। साथ ही, आईसीटी पाठशाला के संस्थापक इंजीनियर शेखर यादव की पहल पर डिजिटल लिटरेसी पर आधारित ई-होमवर्क शीट भी बच्चों को दी गई। इस पहल से बच्चे अवकाश में भी घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे। —

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment