धूमधाम से मनाई गई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं की रही धूम

SHARE:

अमौली, फतेहपुर। मराठा साम्राज्य की महान शासिका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बलदेव गिरी इंटर कॉलेज, डिघरुवा इंटर कॉलेज डिघरुवा तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज बिरनई सहित विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, मेहंदी, व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन व उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों द्वारा प्रेरणादायक व्याख्यान के साथ हुई। छात्रों को बताया गया कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था और वे नारी नेतृत्व की मिसाल थीं।

प्रतियोगिताओं के पश्चात महिमा, रोशनी समेत अन्य विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें इतिहास से प्रेरणा लेने की सीख दी।

इस विशेष अवसर पर प्रधानाचार्य दुर्ग विजय राय, शिव सिंह, महेश प्रजापति, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, डॉ. रामभक्त वर्मा, सत्यप्रकाश शुक्ला, शशिकांत, शिवा गुप्ता समेत अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावक, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई