अलायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला ऑफिसर्स ओरियंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

SHARE:

 

 

आज दिनांक 11 मई 2025 को संगठन का अलायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला 154–N की नवनिर्वाचित जिला गवर्नर एली शोभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में क्लबों के चयनित नए प्रेसिडेंट सेक्रेटरी ट्रेजर टीम के लिए एक ऑफिसर्स ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया ! दो सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में पहले सत्र में पी एस टी टीम की ट्रेनिंग का प्रोग्राम किया गया जिसमें विभिन्न स्पीकरों द्वारा टीम को सेवा कार्यों को करने के विषय में तथा क्लब का संचालन कैसे करें इस विषय में विभिन्न जानकारियां दी गई साथ ही क्लब ऑफिसर्स तथा सदस्यों के लिए एक मोटिवेशनल वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया जबकि द्वितीय सत्र में जिला कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया !

विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रीय गान के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली शोभा श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीआईपी एली पंकज श्रीवास्तव ने आधिकारिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा सभी नए पदाधिकारी को उनके कर्तव्य तथा कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उनके पश्चात विशिष्ट अतिथि एली अशोक शर्मा, एली विवेक श्रीवास्तव, एली राजेंद्र गर्ग, एली सुभाष खन्ना, एली राजेश निगम ने क्रमशः अलग-अलग विषयों पर टीम को जानकारियां प्रदान की। विशेष रूप से क्लब पदाधिकारी तथा सदस्यों के लिए आयोजित मोटिवेशनल वर्कशॉप में मोटिवेशनल स्पीकर अरुणेंद्र सोनी ने लीडरशिप तथा लक्ष्य प्राप्ति विषय पर लोगों को विभिन्न जानकारियां दी।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डिस्ट्रिक्ट की पहली कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी कैबिनेट मेंबर्स द्वारा सेवा कार्यों को बढ़ाने तथा आने वाले समय में किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों की रूपरेखा बनाई गई तथा साथ ही में क्लब खर्च पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला कैबिनेट सेक्रेटरी एली सरिता वहाब ने किया तथा एली चंद्रहास कटियार ने कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीजी अली विनोद शुक्ला, पीजी कामता प्रसाद गर्ग, एली आर के मेहरोत्रा, एली पीके श्रीवास्तव, पीo आरo ओo एली राजेश निगम, एली फैसल वहाब, तरंग श्रीवास्तव, ज्योत्सना निगम, जितेंद्र चतुर्वेदी,प्रभा तिवारी, सीमा शुक्ला, उषा गुप्ता, आदि मौजूद रही!

*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ  राजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई