महोबा ब्यूरो चीफ अभिनय सिंह चंदेल
एमएलसी
जितेंद्र सेंगर ने तिंदुही और पचपहरा गांव में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया भरो ↓
महोबा। भाजपा संगठन के निर्देश पर चल रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर संपर्क अभियान के अंतर्गत एमएलसी श्री जितेंद्र सेंगर ने शनिवार को खन्ना मंडल के ग्राम तिंदुही और ग्राम पचपहरा में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क स्थापित किया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पेयजल, सीसी सड़क निर्माण और पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कुछ मुद्दों पर मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष समस्याओं के समाधान के लिए भी शीघ्र कार्रवाई कराई जाएगी।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री ओंकार सोनी, मतौंध चेयरमैन श्री सुधीर सिंह, श्री हरिश्चंद, बूथ अध्यक्ष श्री सागर, श्री आकाश, आशीष निगम समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एमएलसी श्री सेंगर का आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि सरकार की योजनाओं से गांव का समग्र विकास होगा।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928