राष्ट्र जागरण २५१ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमे राष्ट्र जागरण २५१ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के साथ ही 2026 तक जनपद के हर गांव में गायत्री परिवार के रचनात्मक, सृजनात्मक अभियानों को पहुँचाने की योजना बनाई गई ।देव पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । डॉ० त्रिवेणी सिंह ने सभी को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर 2023 को शांतिकुंज हरिद्वार से स्वीकृति मिली थी और अमेठी का कार्यक्रम शांतिकुंज की उम्मीदों पर खरा उतरा। पिछले डेढ़ साल से गायत्री परिवार अमेठी के गाँव गांव में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ, मेरा गाँव- देव गाँव, मेरी माटी मेरा कुण्ड, व्यसन मुक्ति अभियान, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, व्यक्तित्व परिष्कार जैसे अभियानों को लेकर पहुँच रहा है जिसका सुखद परिणाम 18 से 22 मार्च तक अमेठी में भव्य, दिव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में हम सभी ने देखा। लेकिन ये सिर्फ़ शुरुआत है अभी बहुत कुछ किया जाना बाक़ी है ।वर्ष 2026 में अखंड दीप की शताब्दी, गुरुदेव के साधना की शताब्दी के साथ ही वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी है जिसके लिए शांतिकुंज व्यापक तैयारी कर रहा है, अमेठी पर सभी की निगाहें है। हमें 2026 तक अमेठी को युग निर्माणी जिला बनाकर परम पूज्य गुरुदेव के अभियान में अग्रणी भूमिका निभानी है । कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री परिवार सारे भेद भाव को मिटाकर सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का महान कार्य कर रहा है । गायत्री परिवार रायबरेली के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि अमेठी में लघु अश्वमेध यज्ञ अमेठी के लोगों का सौभाग्य जगाने आया है। मानव में देवत्व का उदय ही गायत्री परिवार का प्रमुख उद्देश्य है । व्यवसायी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष होने चाहिए ।इस अवसर पर यज्ञ स्थल भूमि प्रदाता सतीश शुक्ला एवं सुभाष शुक्ला को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में यज्ञीय आयोजन से जुड़े सभी विभागों के प्रमुख व कार्यकर्ताओं को गायत्री मंत्र चादर, बैग, कॉपी, यज्ञामृतम स्मारिका एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों, कलश यात्रा में विशिष्ट भूमिका निभाने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम तिवारी, सुभाष चंद्र द्विवेदी, राम प्रताप मिश्रा, राम शंकर पाठक, महेंद्र प्रताप मिश्रा, रमेश सिंह, अरविंद सिंह, जीवन प्रकाश सिंह, कौशल किशोर वैश्य, अनिल वैश्य अशोक शर्मा, लाल अशोक सिंह, गीता पांडेय, अखिलेश तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, संगम तिवारी, राम यश मौर्य, सुभाष मिश्रा, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, सुशील जायसवाल, घनश्याम वर्मा, अखिलेश पांडेय, सत्यम अग्रहरि, सत्यम तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई