साहित्यकार सहयोग संगठन की पहल *अपने से वरिष्ठ को समय दें* के अंतर्गत आज दिनांक 30-मार्च 2025 को हिन्दू नव बर्ष पर 93 वर्षीय वरिष्ठ कवि श्री भारत भूषण गुप्त”(सवतंत्र जी) के तात्याटोपे नगर स्थित निवास पर जाकर उनका सम्मान किया गया | सम्मान करने वालों में से श्री अजय कुमार कुलश्रेष्ठ’अजेय’डॉ अजित शुक्ला डॉ गायत्री सिंह, मनीष सरल,श्री श्याम सुन्दर निगम,श्री हरि वाणी,त्रिभुवन शंकर मिश्र, डॉ सुषमा सेंगर और रत्नेश सिंह रहे|उन्होंने अपने कवि जीवन के अनेक वृत्तांत सभी के साथ साझा किये और अपनी रचनाएँ सुनाकर भाव विभोर कर दिया | उनकी पुस्तक से कुछ रचनाये मनीष सरल और चातक जी ने सबको सुनाई उनकी बेटी मंजुला व दामाद राजेश गुप्ता ने आये सभी लोगो का स्वागत करते हुए स्वल्पाहार करवाया |
*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट*





