श्रीमती शालू गुप्ता स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ की बनी जिला अध्यक्ष

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

अमेठी।स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ की जनपद शाखा-अमेठी का द्वि वार्षिक निर्वाचन/अधिवेशन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अमेठी के महामंत्री अजय कुमार सिंह एव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अंशुमान सिंह द्वारा चुनाव हेतु नामित चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक डा० राम प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देख-रेख में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में सर्वसम्मति से  श्रीमती शालू गुप्ता अध्यक्ष विजय कुमार सरोज महामंत्री,  ओम प्रकाश सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार पटेल कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम आसरे सरोज कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार यादव संगठन मंत्री, शिवदास सिह लेखा सम्प्रेक्षक, अभय प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी, चन्द्रभान सिंह चौहान संरक्षक निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी डा राम प्रसाद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अंशुमान सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राम प्रसाद को माला पहना कर एवं पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई