
सहारा जीवन न्यूज
जोधपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष श्री राजीव रंजन द्वारा, श्रीमती कविता श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ की अनुशंसा पर श्रीमती रेनू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं श्री दीपेश भटनागर प्रदेश महासचिव, राजस्थान के माध्यम से श्रीमती डॉ शिल्पी कुलश्रेष्ठ जी को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जोधपुर(राजस्थान) के पद पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस में मनोनीत किया गया। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। सामाजिक संस्था के साथ जुड़ कर उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए सभी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए आश्वासन दिया है कि समाज के हर क्षेत्र में वे अपना भरसक सहयोग प्रदान करेगे।





