राज्यमंत्री द्वारा ‘‘उत्कर्ष के 08 वर्ष‘‘ विकास पुस्तिका का किया गया विमोचन

SHARE:

राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों के साथ देखी ‘‘महाकुम्भ व उत्तर प्रदेश की विकास गाथा‘‘ से सम्बन्धित लघु फिल्म।

राज्यमंत्री ने गिनाई जनपद व विधान सभा अकबरपुर रनियां की उपलब्धियां

कानपुर देहात। सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के केंद्र सरकार के 10 वर्ष व प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव/मेला, प्रदर्शनी का किया गया है। आज महोत्सव के तृतीय/अंतिम दिन मा0 राज्यमंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मा0 राज्यमंत्री के द्वारा सर्वप्रथम विभिन्न विभागों के द्वारा लगायें गयें स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन कर सम्बन्धित विभागों को योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये। मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा स्टॉलों के अवलोकन के दौरान ही दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल दी गयी, साथ ही महिला कल्याण विभाग के स्टाल पर कन्या जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी व छोटे बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के स्टॉल पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी की उपस्थिति व अन्य जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मा0 राज्यमंत्री के सम्मुख संस्कृति विभाग पंजीकृत कलाकार चेतन गुप्ता द्वारा लोक गायन प्रस्तुत किया गया। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। तत्पश्चात महाकुम्भ व उत्तर प्रदेश के विकास के 08 वर्ष से सम्बन्धित लघु फिल्म को मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व भारी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा देखा गया। इसी क्रम में मा0 राज्यमंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सबका साथ-सबका विकास ‘‘उत्कर्ष के 08 वर्ष‘‘ विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। तत्पश्चात मा0 राज्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, विद्युत चलित चॉक, बेबी केयर किट, सीएम, पीएम आवास चाभी व स्वीकृति पत्र, महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, ग्राम प्रधानों को वाद्य यंत्र, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अन्तर्गत 07 लाभार्थियों को लैपटॉप आदि वितरित किये गये। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार क्षेत्र का विकास कर रही है। आज प्रदेश व जनपद विकास की नवीन उचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायीं जा रहीं योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल/प्रदर्शनी विभागों द्वारा लगायीं गयीं है, जिसके माध्यम से न केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है, बल्कि पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित भी किया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि आज हमारा प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है, आज प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, निःशुल्क उज्जवला गैस योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में सजा दिलाने सहित अन्य कई क्षेत्रों में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गो, धर्मो के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विकास के प्रति हमारी सरकार विशेष रूप से प्रयास कर रही है। आज कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वनस्टॉप सेन्टर, मिशन शक्ति व अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे है, जिसका परिणाम है कि आज हमारीं बहू, बेटियां न केवल समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास में हमारी सरकार विशेष योगदान है, हमारी सरकार द्वारा जहां एक तरफ जनपद के आधारभूत संरचना के विकास के लिए सड़कें, पुल, विद्युत, पानी आदि व्यवस्थाऐं की जा रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ उद्योगों को भी स्थापित किया जा रहा है, जिससें जनपद के लोगों को विशेष लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त, दुरूस्त है, आज हर व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा विगत 08 वर्षो में सभी वर्गो के उत्थान हेतु योजनायें चलायीं गयीं, जिससे आज समाज के हर वर्ग का आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक उन्नयन हुआ है। हमारी सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों का लगातार आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। आज करोड़ों लोगों को हमारी सरकार गरीब रेखा से ऊपर ले आई है। मा0 राज्यमंत्री द्वारा जनपद व विधानसभा के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही जनपद में हो रहे कार्यो की सराहना की गयी। कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। अंतिम दिवस का कार्यक्रम मुख्यरूप से महिला सशक्तीकरण, महिला कल्याण पर केन्द्रित रहा। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास खण्ड में कार्यक्रम आयोजित किये गयें। इस मौके पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व भारी संख्या में महिलायें उपस्थित रहीं।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई