डीपीआरसी गौरीगंज में त्रिदिवसीय विकास मेले का भव्य रूप से हुआ समापन

SHARE:

अमेठी। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में आयोजित त्रिदिवसीय विकास उत्सव/मेले का आज भव्य रूप से समापन किया गया। त्रिदिवसीय विकास उत्सव/मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर जन सामान्य को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसामान्य उपस्थित होकर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियां एवं संचालित योजनाओं की जानकारी हासिल की तथा उनका लाभ प्राप्त किया। आज विकास उत्सव/मेले के द्वितीय सत्र की थीम सामाजिक कल्याण एवं लाभ वितरण के समापन सत्र में पहुंचे गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह जी ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया, वहीं उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ ही 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। त्रिदिवसीय विकास उत्सव/मेले के समापन के अवसर पर मा. विधायक गौरीगंज ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी तथा कहा कि शासन की योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है अधिकारी/कर्मचारी गांव का भ्रमण करें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाए सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझें और गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें, सरकार की आपसे अपेक्षा है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले उसी क्रम में हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा चाहे सामूहिक विवाह योजना का लाभ हो, पेंशन हो, आवास हो एवं अन्य कोई योजना हो सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए इस अवसर पर जिलाधिकारी निशा अनंत ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हो गए कैसे उत्तर प्रदेश का चेहरा बदल रहा है यह आप सभी लोग देख रहे हैं महाकुंभ में करीब 66 करोड लोगों ने पवित्र संगम में स्नान किया इससे संबंधित वीडियो क्लिप यहां पर दिखाई गई साथ ही प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां से संबंधित वीडियो क्लिप भी दिखाई गई जिसे आप सभी लोगों ने देखा। समापन के अवसर पर जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसीएनआर एलएम प्रवीणा शुक्ला, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, बीएसए संजय तिवारी, डीपीआरओ मनोज त्यागी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, डीपीओ आईसीडीएस संतोष श्रीवास्तव, डीपीओ प्रोबेशन अनिल मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी, लाभार्थी व जन सामान्य उपस्थित रहे

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई