शिव प्रकाश श्रीवास्तव 
जो पिछले साठ साल में नहीं हुआ, हमने आठ साल में किया
उन्नाव। प्रदेश सरकार के ’’सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं से जन सामान्य को परिचित कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर निराला प्रेक्षागृह में आयोजित त्रिदिवसीय प्रदर्शनी/मेले के दूसरे दिवस के कार्यक्रम का मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में अवलोकन किया गया। तदोपरान्त प्रेक्षागृह सभागार में मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण ,शिलान्यास किया गया।इसके साथ ही महा कुम्भ 2025 पर सूचना विभाग द्वारा तैयार की गयी लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा आठ वर्ष में जनपद में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि इनवेस्ट यूपी के तहत 22333 करोड़ औद्योगिक निवेश हुआ है, जिसके सापेक्ष 115224 रोजगार सृजित हुए हैं।पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1560 करोड़ की धनराशि से 573397 किसान लाभान्वित हुए है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत 895685 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं तथा 608 करोड़ की धनराशि से 48198 लाभार्थियों का उपचार कराया गया।





