*मोतिझील मे आनंदमूर्ति गुरु मां के सानिध्य में बहेगी ज्ञान भक्ति व योग की अमृत वर्षा*♦
सच की गंगा न्यूज़ कानपुर-ऋषि चैतन्य विज़न कानपुर द्वारा आयोजित परम पूज्या आनंदमूर्ति गुरू माँ द्वारा प्रज्ञा पूर्ण श्रृंखला ‘अमृत वर्षा (27 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025) के संबंध में करतार गेस्ट हाउस, कानपुर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया उक्त वार्ता में ऋषि चैतन्य विज़न, कानपुर के अध्यक्ष ऋषि अरोड़ा ने बताया कि दिनांक 27 मार्च 2025 से प्रारम्भ हो रहे कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी, जानकारी देते हुए बताया कि मोतीझील प्रांगण नंबर दो में प्रातः 7:30 से 9:30 तक ज्ञान भक्ति व योग आयोजन होगा आनंद मूर्ति गुरू माँ एक आधुनिक, क्रांतिकारी, रहस्यदर्शी और आध्यात्मिक गुरू हैं, जो प्रत्येक जिज्ञासु के जीवन को सत्यमई और आनन्दमई बनाने हेतु लगभग 40 वर्षों से कार्यरत हैं साधकों आध्यात्मिक उत्थान के लिए गुरू माँ ने अद्वैत वेदान्त के विभिन्न ग्रंथों, उपनिषदों, श्रीमद् भगवद्गीता, अमृत बिन्दु उपनिषद आदि शंकराचार्य आत्मबोध, विचार चन्द्रोदय एवं अन्य सद्ग्रंथों पर प्रज्ञा पूर्ण व्याख्यान देने के साथ योग, प्राणायाम, मंत्र, जप, ध्यान और योग निद्रा की अनुपम विधियां भी दी हैं पूज्या गुरू माँ ने युवाओं को उर्जावान बनाने एवं उनके अध्यात्मिक उत्थान के लिए प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में गन्नौर में स्थित ऋषि चैतन्य आश्रम में युवा शिविर आयोजित किया जाता है नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्धन कन्याओं को अपने मिशन शक्ति के द्वारा भारत के विभिन्न शहरों में शक्ति उड़ान केन्द्र चल रहे हैं, जिनमें कन्याओं को रोजगारपरक शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं जिसमें अब तक 26000 से अधिक कन्याएं इस मिशन से सहायता प्राप्त कर स्वाभिमान से जीवन व्यतीत कर रही है आनंदमूर्ति गुरू माँ के मार्ग निर्देशन में ऋषि चैतन्य ट्रस्ट, गन्नौर द्वारा वर्षभर देश-विदेश में मानव कल्याण हेतु साधना शिविरों के दौरान ध्यान और योगाभ्यास की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है शान्ति, प्रेम और ज्ञान के संदेश को जन-जन को पहुंचाना और मनुष्य के भीतर प्रसुप्त प्रतिभाओं को जागृत करना यही इस ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है कबीर, मीरा, गुरू नानकदेव, बाबा बुल्लेशाह, आदि गुरू शंकराचार्य, महर्षि पतंजलि के आध्यात्मिक ज्ञान को शिविरों के माध्यम से निरन्तर जागृत करने का प्रयास किया जा चुका है कानपुर महानगर के जनमानस को अमृत वर्षा के माध्यम से आध्यात्मिक रूप से सराबोर करने के लिए ऋषि चैतन्य विज़न, कानपुर के जिन पदाधिकारियों ने अपना-अपना उल्लेखनीय योगदान दिया उनमें से उमेश भसीन, मनोज गनवानी, रघुनाथ सिंह, अंकुश भसीन, रवेन्द्र सिंह चौहान, पारस भाटिया, हर्षित चावला, अविजित दुबे, अंजू भटेजा एवं अन्य साधकगण उपस्थित रहे l
*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट*





