लालगंज, प्रतापगढ़: तकनीकी, गुणवत्तापरक व संस्कारयुक्त शिक्षा के बल पर हमारा राष्ट्र आने वाले समय में विश्वगुरु का दर्जा हासिल करेगा। यह बातें पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने सांगीपुर क्षेत्र के सरायदलपत गांव में स्थित रामा इंटरमीडिएट कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षा एक मात्र ऐसा हथियार है जिससे मनुष्य अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर सकता है।समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए शिक्षा का उजियारा हर घर में फैलना चाहिए जिससे कि हर घर संस्कारवान होकर मानवता की मिशाल पेश कर सके।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के बगैर मनुष्य अस्तित्वहीन माना जाता है, इसलिए अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे अपनों बच्चों को शिक्षित बनाकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करें। समारोह में कालेज के छात्र छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर कर दिया। देश प्रेम ,व दहेज प्रथा पर आधारित एकांकी का मंचन कर छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं प्रहसन,हास्य एकांकी, राधाकृष्ण नृत्य,एकता गीत की मनमोहक प्रस्तुति रही।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्र, राजकुमार मिश्र, आनंद प्रकाश तिवारी, शत्रुघ्न पांडेय,मनोज तिवारी, शैलेन्द्र द्विवेदी व शुभम् श्रीवास्तव को विद्यालय परिवार द्वारा सारस्वत सम्मान से विभूषित किया गया।इस दौरान बीते साल हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में तृतीय व जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र अर्पित तिवारी व जिले में चतुर्थ स्थान हासिल करने वाले छात्र मो साहबाज, पांचवां स्थान हासिल करने वाले छात्र सौरभ शर्मा व सातवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा कृष्णा सोनी को पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने पुरस्कृत कर सम्मान से नवाजा। कालेज के प्रबंधक शम्भूनाथ यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संचालन शिक्षक राजीव मौर्य ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर शिक्षक विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु द्विवेदी,सांगीपुर थानाध्यक्ष मनीष तिवारी,विद्यालय के संस्थापक राधेश्याम जे यादव, प्रधान देवनाथ पांडेय, प्रधान विमलेश बहादुर सिंह,संजय यादव, एडवोकेट कालिका प्रसाद पांडेय,नारायणी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक मिश्र,पूर्व प्रधानाचार्य स्वामीनाथ पांडेय,राजेश सिंह, राजेन्द्र तिवारी, श्रेयांस मिश्र,डा वीपी यादव,मुकेश मिश्र, निखिलेश मिश्र, हरीश यादव, आत्माराम पांडेय, श्यामसुंदर पांडेय, सुरेश मिश्र ‘फौजी’ आदि मौजूद रहे।





