सहारा जीवन न्यूज़ कानपुर 22 मार्च कानपुर को क्रिकेट एसोसियेशन के चेयरमैन डा० संजय कपूर को आज ग्रीन पार्क में उत्तर प्रदेश बॉलीबाल संघ, कानपुर बॉलीबाल संघ, उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंगएसोसियेशन, कानपुर फुटबॉल एसोसियेशन एवं
क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी विजय कुमार, ग्रीनपार्क द्वारा कानपुर प्रीमियर लीग के सफल आयोजन से कानपुर क्रिकेट को विश्व पटल पर चमकाने पर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर ग्रीन पार्क में प्रशिक्षण ले रहे
क्रिकेट, हाकी, फुटबाल, बॉस्केटबाल, बैडमिण्टन एवं टेबल टेनिस के
खिलाडी तथा उनके अभिवावकगण के अतिरिक्त बडी संख्या में कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के पदाधिकारी एवं के०पी०एल० गवर्निंग काउन्सिल के सदस्य उपस्थित रहें ।
*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट*






Total Users : 1212329
Total views : 5520478