गंगा मेले मे राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

कानपुर नगर।  राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज द्वारा होली मेले पर शिविर आयोजित किया।

1925 से हर वर्ष की भांति कानपुर के सरसैया घाट में अनुराधा नक्षत्र में लगने वाले गंगा मेला में राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र अग्नि होत्री (किशन) ने कानपुर के प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के साथ होली मिलन शिविर श्री रामजानकी छत्रपति भगवान बड़ा मंदिर में लगाया। पंडित सुरेन्द्र अग्निहोत्री (किशन) नें शिविर एवं मेला में उपस्थित जनसमुदाय से भाईचारे के साथ शांति पूर्ण ढंग से कानपुर शहर में होली मिलन समारोह सम्पन्न होने की शुभकामनायें दी एवं भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से ब्रह्म आयोग के गठन की मांग की,प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, सामाजिक, राजनैतिक संगठन, महिलाओं एवं बच्चों को गुलाल एवं भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर पटका अंगवस्त्र पहनाकर और मुँह मीठा कराकर स्वागत किया। शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के प्रदेश संरक्षक ओम प्रकाश मिश्रा कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण अग्निहोत्री व मण्डल महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा प्रदेश कोशाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा मण्डल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुकेश दीक्षित, मयंक मिश्रा, अनिल दीक्षित, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, शिव कृपा राजीव पाण्डेय, विपिन मिश्रा, राकेश दीक्षित, दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रेम शंकर अग्निहोत्री, शंकर शुक्ल, गिरीश चन्द्र अग्निहोत्री, अमृत लाल त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, रवीद्र कुमार मिश्रा आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे और मंत्री, सांसद एवं विधायकों से ब्रह्म आयोग की मांग एवं अक्षय तृतीया में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव 30 अप्रैल 2025 को अवकाश की मांग की। रमाशंकर दीक्षित, सूर्यनारायण पाण्डेय, सुरेन्ड कुमार दीक्षित डा. आशोक शुक्ला, डा. पंकज पाण्डेय, विमलेश शुक्ला आदि उपस्थिति रहे lहिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ पेपर से  ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई