धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का व्यवहार श्रद्धालुओं से मित्रवत

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

अयोध्या।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अयोध्या मण्डल के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था व श्रीराम नवमी/श्री राम जन्मोत्सव की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 30 मार्च 2025 से नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है, जिसके दृष्टिगत सभी प्रमुख देवी मंदिरों सहित धार्मिक स्थलों की साफ सफाई तथा वहां पर आवश्यक जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अयोध्या में महाकुम्भ 2025 के दौरान अयोध्या मंडल की  प्रशासनिक एवम पुलिस  टीम द्वारा भीड़ नियंत्रण एवम सुगम श्री राम लला दर्शन  हेतु किये गए नवाचारों की प्रसंशा करते हुए कहा कि महाकुम्भ  के अनुभवों के अनुसार श्रीराम नवमी मेले की तैयारियां की जाय तथा आसपास के जनपदों से समन्वय स्थापित करते हुये होल्डिंग एरिया बनाकर मूलभूत जनसुविधाओं व समाजसेवियों को प्रेरित करते हुए यहां पर लंगर/फलाहार की व्यवस्था भी कर ली जाए। अयोध्या आने वाले श्रद्वालु हेतु गर्मी के मौसम को देखते हुये आवश्यक जन सुविधाओं यथा-शीतल पेयजल, साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जगह-जगह पर शीतल पेयजल हेतु वाटर एटीएम लगवाये जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम अयोध्या धाम में सुबह दोपहर व शाम साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु योजना बनाएं इसके साथ ही अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों, घाटों व सरयू नदी की भी साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय और स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं आदि को साफ सफाई हेतु प्रेरित करने की अपील की जाए।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़क व फुटपाथ चलने योग्य हो कहीं भी किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पायें, इसके लिए नियमित अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जाए तथा स्ट्रीट बेन्डरों हेतु बेंडिंग जोन बनाए जाए। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दौरान गर्मी को देखते हुये श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन मार्ग व श्रीरामलला के दर्शन मार्ग पर छाया हेतु कैनोपी की व्यवस्था की जाए तथा पैरों को गर्मी से बचाने के लिए यथावश्यक दर्शन मार्गो पर चटाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। श्रद्वालुओं को ज्यादा पैदल न चलने पड़े इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ई-बसों की व्यवस्था अयोध्या के प्रमुख स्थलों से मंदिर तक की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रवेश से ही आनन्द की अनुभूति हो इसलिए अयोध्या धाम में पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से मधुर ध्वनि में राम धुन/भक्तिमय गीत प्रसारित किए जाए। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं से होटल, धर्मशाला, होम स्टे आदि में निर्धारित रेट लिस्ट के अनुसार ही भुगतान हो यह सुनिश्चित कराया जाए। अयोध्या सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का व्यवहार श्रद्धालुओं से मित्रवत हों तथा श्रद्धालुओं की हर संभव मदद की जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष व केन्द्र सरकार के लगभग 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समस्त जनपदों में 08 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों के बारे में जनसामान्य को अवगत कराया जाना है। इसके लिए आगामी 25, 26 व 27 मार्च 2025 को सभी जनपदों में समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाए। दिनांक 25 मार्च 2025 को जनपद मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन किया जाए तथा 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गयी विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन, महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी इस समारोह के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित में क्रियान्वित केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन हो, जिसमें पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि त्रिदिवसीय मेले में प्रत्येक दिन थीम आधारित विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जाए, जिसमें अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम पर होने वाले इन विचार क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध जनों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाए। प्रत्येक दिन 02 सत्र आयोजित किये जा सकते है। सत्रों के अन्तराल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम अजय, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से अनाच्छादित पात्र लाभार्थियों को मेले के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाया जाय।
विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि सभी प्रमुख परियोजनाओं की माॅनीटरिंग हेतु नोडल अफसर तैनात किये जाए जो नियमित समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराते है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुये पाइप लाइन डालने हेतु खोदी गयी सड़कों को तत्काल मरम्मत कराकर सुगम बनाया जाए। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की फसलें तैयार हो रही है फसलों को क्रय करने हेतु मंडियों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों में ग्राम सचिवालयों की स्थापना करते हुये इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन सुविधाओं की व्यवस्था आमजन हेतु की जाय। गर्मी के मौसम से देखते हुए मंडल के सभी तहसील मुख्यालयों पर फायर टेण्डर की व्यवस्था रहे जिससे कि आकस्मिक स्थिति में तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच सकें। सभी अधिकारी नियमित जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं का तत्परता के साथ निस्तारण करवाएं। राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लायी जाय इसके लिए तहसील स्तर, जिला स्तर व मण्डल स्तर पर नियमित समीक्षा हों। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ायें तथा अपराधियों पर सर्तक दृष्टि रखते हुये कार्यवाही करें। बैठक में जनपद के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, मा0 एमएसएमई मंत्री श्री राकेश सचान, मा0 महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, विधायक अयोध्या श्री वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली श्री रामचन्द्र यादव, मिल्कीपुर श्री चन्द्रभानु पासवान, गोसाईगंज श्री अभय सिंह, एमएलसी श्री हरिओम पांडेय, मुख्य सलाहकार मा0 मुख्यमंत्री श्री अवनीश अवस्थी, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन श्री एस0बी0 सिरडरकर भौतिक रूप से व मण्डल के जनपद मुख्यालयों से सम्बंधित जनपद के जनप्रतिनिधिगण यथा-अम्बेडकरनगर से मा0 विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साधु वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी श्री राजेश अग्रहरि, सुल्तानपुर जनपद से मा0 विधायक श्री राजबाबू उपाध्याय, मा0 एमएलसी श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह व जनपद बाराबंकी से मा0 राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद श्री सतीश चन्द्र शर्मा, मा0 विधायक हैदरगढ़ श्री दिनेश रावत सहित मंडल के जनपदों से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक गण व वरिष्ठ अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
मा0 मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके संबंधित जनपदों व विधानसभा क्षेत्रों के विषय में जानकारी करते हुए विकास कार्यो से अवगत हुए व मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा उठाये गये बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष मण्डलीय विकास कार्यो के प्रगति का बिन्दुवार विवरण मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल ने प्रस्तुत करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री जी को दिया।
मण्डलीय कानून व्यवस्था का बिन्दुवार विवरण आई0जी0 श्री प्रवीण कुमार द्वारा तथा आगामी रामनवमी मेले के दौरान की जाने वाली तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नैय्यर द्वारा प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण श्री अश्विनी कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन श्री अजय कान्त सैनी सहित समस्त मण्डलीय व जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग प्रातः 9ः30 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन हुआ, जहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से मा0 मुख्यमंत्री जी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया तथा मुख्यमंत्री जी ने हनुमानगढ़ी में गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज व संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर  दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा0 अनिल मिश्र ने मा0 मुख्यमंत्री जी को चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, मा0 एमएसएमई मंत्री श्री राकेश सचान, मा0 महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मा0 विधायक सदर श्री वेद प्रकाश गुप्ता, श्री रामचंद्र यादव, श्री चंद्रभानु पासवान, श्री अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके बाद म मुख्यमंत्री जी महाराजा पैलेस (राज सदन) अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तथा दो दिवसीय टाइमलेस अयोध्या साहित्य एवं आर्ट फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा वहां पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन मा0 मुख्यमंत्री जी ने किया। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क में पहुंचकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत संयुक्त क्रेडिट कैम्प/प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उसके बाद लधानी ग्रुप आफ कम्पनी निकट एयरपोर्ट अयोध्या में वाॅटलिंग प्लांट का शुभारंभ किया इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गये।
——————

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई