सहारा जीवन न्यूज 
अमेठी। जनपद भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद में गठित टीम द्वारा ग्राम भैंसिंहपुर , बाबूगंज व हारीमऊ में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान क्षेत्र -3 के थाना जगदीशपुर के अन्त र्गत हारीमऊ से लगभग 94 ली० अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलो ग्राम लहन महुआ मौके पर नष्ट किया।इस कार्यवाही मे 04 अभि योग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किए गए । साथ ही आबकारी दुकानो व भट्टो का सघन निरीक्षण किया गया।ग्राम वासियो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण करने व बेचने की रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई|उक्त कार्यवाही मे चंद्रभान वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 व समस्त स्टाफ सुबोध कुमार ,तीरथ नाथ, (प्रधान आबकारी सिपाही) संजय सरोज (आबकारी सिपाही) संविदा वाहन के साथ दविस में शामिल रहे।






Total Users : 1212329
Total views : 5520478