पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के करीबी सुधांशु शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी ने गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को बैठक आयोजित कर सुधांशु शुक्ला को अमेठी जिले का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया।इस घोषणा की पुष्टि ज़िला चुनाव अधिकारी अवधेश पाण्डेय ने की, जिनके साथ बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पर्यवेक्षक शिवभूषण सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।इस मौके पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, अमरेन्द्र सिंह पिंटू,उमाशंकर पाण्डेय, दुर्गेश त्रिपाठी, विधायक सुरेश पासी, विजय विक्रम सिंह सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुधांशु शुक्ला को बधाई दी और उनके नेतृत्व में भाजपा के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई। जानकारी के अनुसारभारतीय जनता पार्टी ने जिले के महामंत्री शुधाशुं शुक्ल पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार स्मृति जुबिन ईरानी के करीबी रहे। जिन्हे संगठन ने नये अध्यक्ष की जिम्मेदार सौपी है। जिले के ब्लाक संग्रामपुर के ग्राम मल्लूपुर के मूल निवासी है। अमेठी शहर मे नया आशियाना बनाया है। जिला महामंत्री के पद पर रहते हुए बेहतर काम किए। नये जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष की कमान सौप कर पार्टी ने युवाओ को जोडने का संदेश दिए है।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई