होली के हुड़दंग में रंगी बस्ती: इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाया होलीकोत्सव

SHARE:

राकेश द्विवेदी

– 250 बच्चों को फल, केक, पिचकारी व मिठाई वितरित

– रंग गुलाल के साथ बच्चों ने खेली मस्ती भरी होली

– सामाजिक समरसता और सेवा की मिसाल बनी यह पहल

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र की सेक्टर-एम स्थित रिक्शा कॉलोनी में होली का रंगारंग उत्सव कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। जहां पूरे देश में लोग होली के रंगों में सराबोर होकर खुशियां मना रहे थे, वहीं इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने समाज के उस तबके के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, जो अक्सर त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा और उनकी टीम ने अकिंचन, निराश्रित, निर्धन, असहाय और जरूरतमंद बच्चों के साथ मिलकर होलीकोत्सव का आयोजन किया। मीडिया प्रभारी दीपक भुटियानी नें बताया इस दौरान करीब 250 बच्चों को रंग, गुलाल, फल, बेफर्स, केक, पिचकारी और मिठाई वितरित की गई।

आशीष श्रीवास्तव नें कहा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे हुआ, जहां बच्चों ने रंगों से खेलते हुए अपनी खुशियों का इज़हार किया। संस्था से विकास पाण्डेय बोले बच्चों की हंसी, मस्ती और रंगों के बीच पूरा माहौल उमंग और उत्साह से भर गया।

संस्थापक विपिन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा,

> “हमारा उद्देश्य समाज के उन नौनिहालों को त्योहारों की खुशियां देना है, जिनके पास साधन नहीं होते। हर बच्चे का अधिकार है कि वह खुशियों से भरे त्योहारों का हिस्सा बने।”

संजय सिंह से हुई चर्चा में उन्होंने कहा स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ता कदम बताया। गीता प्रजापति नें बताया संस्था द्वारा की गई इस पहल ने यह साबित कर दिया कि सच्ची खुशी तभी है, जब हम जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरें।

अनुराग दुवे नें कहा इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की यह पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है कि त्योहार केवल अपनों के साथ ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ मिलकर मनाने से इसकी खुशियां और बढ़ जाती हैं। होलीकोत्सव में दीपक भुटियानी, ज्ञानेंद्र प्रजापति, रामशरण, संजय सिंह, आशीष श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, अनुराग दुबे, कृष्णा प्रजापति, अथर्व श्रीवास्तव, गीता प्रजापति और नयनसी प्रजापति सहित कई समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई