सखी सहयोग के द्वारा वसुंधरा में मनाया गया भव्य होली मिलन
गाजियाबाद। सखी सहयोग की टीम ने वसुंधरा में होली मिलन का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निगम पार्षद वार्ड नंबर-61 वसुंधरा,गाजियाबाद श्रीमती शिल्पी चौधरी एवं राष्ट्रीय लोक दल की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सैल्यूट तिरंगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला चौधरी उपस्थिति रही एवं इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाओं ने भाग्य लिया। इस कार्यक्रम में स्लम बस्ती में रह रहे हैं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सखी सहयोग की टीम के तरफ से अनुपम कुमारी,सुनीता माधवन,गीतिका, इंद्राणी,गंगा जी,हिमानी,प्रियंका,लीना, कुमकम, वंदना का अहम योगदान रहा।





