पत्रकार की नृशंस हत्या के संबंध में बल्दीराय के पत्रकारों ने राज्यपाल को भेजा नौ सूत्रीय ज्ञापन

SHARE:

बल्दीराय/सुल्तानपुर। विगत दिवस सीतापुर जिले के महोली कस्बे में पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की निर्मम हत्या से प्रदेशभर के पत्रकारों में आक्रोश है। तहसील बल्दीराय के पत्रकारों ने बुधवार को इस वीभत्स घटना के खिलाफ पत्रकार भोला मिश्र,पवन दूबे व इम्तियाज़ खान के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन भेजा है पत्रकारों ने इस कायराना हत्या की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में मांग की गई कि इस जघन्य हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए ताकि साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश हो सके साथ ही, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने,पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा सुरक्षा के मद्देनजर परिवार को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई है।तहसील के समस्त पत्रकारो ने प्रदेशभर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानून बनाने और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी करने की अपील की है। इसके अलावा पत्रकारों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने हेतु सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की भी मांग रखी गई।उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह,सुधा सिंह,तकी मेहंदी,सरवर अहमद, बब्बन वर्मा,प्रेम प्रकाश वर्मा, युधिष्ठिर सिंह, रामकृष्ण पांडे,सोहैल आलम,सुनील सिंह ज्ञानेन्द्र तिवारी, रूपेश द्विवेदी राकेश यादव, विपिन विश्वकर्मा, राजाराम त्यागी द्वारिका पांडे प्रदीप मिश्रा पी वी सिंह रंजीत सिंह राम सुभावन यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई