अमेठी: जिस उम्र में ठीक से खड़ा हुआ नहीं जाता उस उम्र की एक महिला सुनार की दुकान से पायल चोरी कर चली गई। बुजुर्ग महिला के जाने के बाद दुकानदार ने अपना सामान मिलाया तो एक जोड़ी पायल कम मिली। दुकानदार ने सीसीटीवी चेक किया तो बुजुर्ग महिला की पहचान हुई। इसके बाद दुकानदार उसकी तलाश में निकल पड़ा और दुर्गापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक जोड़ी पायल उसके पास बरामद हुआ। इसके बाद दुकानदार अन्य लोगों के साथ महिला को लेकर पीपरपुर थाने पहुंच तहरीर देकर महिला को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। महिला की पहचान मझिला पत्नी रामआधार नि0 पूरे दुर्गा पासी का पुरवा मजरे जंगल रामनगर थाना अमेठी के रूप में हुई है। अमेठी के दुर्गापुर बाजार में साक्षी ज्वैलर्स की दुकान पर दो महिलाएं मंगलवार शाम को टाप्स व पायल देख रही थी। दुकानदार ने दोनों महिलाओं को ट्रे में रखकर समान दिखा रहा था। इसी बीच एक महिला उठकर चली गई। थोड़ी देर में दूसरी महिला भी चली गई। महिला के जाने के बाद दुकानदार ने जब अपना सामान मिलाया तो एक पायल कम मिला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो दूसरी महिला को पायल को छिपाकर रखते हुए देखा गया। ढंढूने पर महिला दुर्गापुर रेलवे क्रासिंग के पास से मिली जिसके पास से चोरी किया हुआ पायल बरामद हुआ। प्राप्त तहरीर के आधार पर संज्ञान में लेकर महिला को हिरासत में लेकर बरामदगी के आधार पर थाना पीपरपुर पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।






Total Users : 1213313
Total views : 5522077