रक्षा बंधन त्यौहार पर अमेठी में बिकी 13 रुपये किलो चीनी

SHARE:

बाजार में 75 रुपये किलो तक पहुंची चीनी, गौरीगंज में सपा ने 13 रुपये किलो में किया वितरण

अमेठी। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच अमेठी में समाजवादी पार्टी ने अलग अंदाज में महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोला। गौरीगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय परिसर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाकर लोगों को महज 13 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई। इस मौके पर चीनी खरीदने वालों की भरी भीड़ देखी गई जिसमें महिलाओं की भर्ती संख्या दिखाई पड़ी।

दरअसल, कुछ समय पहले तक करीब 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी के दाम अचानक बढ़कर करीब 75 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। बढ़ती कीमतों के बीच प्रशासन ने चीनी के स्टॉकिस्टों और गोदामों पर छापेमारी कर जमाखोरी व मुनाफाखोरी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन बाजार में बढ़े हुए दामों से आम लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

ऐसे में समाजवादी पार्टी ने गौरीगंज स्थित अपने कार्यालय परिसर में स्टाल लगाकर 13 रुपये किलो की दर से चीनी का वितरण किया। कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के साथ ही आम जनता को राहत देने का संदेश दिया।

सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि महंगाई के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे करती रही है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ चीनी वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा और गरीबों के प्रति समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पार्टी गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित समाज की आवाज बनकर उनके बीच खड़ी है।

राम उदित यादव ने कहा कि जनता यह देख रही है कि कौन केवल महंगाई पर बयान और प्रचार करता है और कौन मुश्किल समय में जनता के बीच पहुंचकर उसके दुख-दर्द में सहभागी बनता है।

सपा के इस कार्यक्रम को महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई