Sahara Jeevan

[current_date format=’l, F d Y’]

© 2022 All Rights Reserved.

रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय के स्थापना शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन 

सहारा जीवन न्यूज

फरीदाबाद। रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय के स्थापना के शताब्दी समारोह के उपलक्ष में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के तत्वाधान में एक सतत चिकित्सा शिक्षा(CME) गोष्ठी का आयोजन दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली में “लीन मैनेजमेंट इन हेल्थ केयर” अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर कल्पना मिश्रा द्वारा, “मैनेजमेंट ऑफ एडोलिसेंट एब्नार्मल यूटरिन ब्लीडिंग” सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विद्या द्वारा तथा क्रोनोबियोलॉजी सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे जोन के अन्य मंडल से भी चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। झांसी मंडल से डॉक्टर राकेश निगम आगरा से डॉक्टर शोभा दयाल तथा कानपुर से डॉक्टर रेखा के साथ ही केंद्रीय चिकित्सालय से चिकित्सा निदेशक डॉ एस के हांडू, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश शर्मा, डॉक्टर मंजू लता हांडू ,डॉक्टर उषा यादव, डॉक्टर मृत्युंजय कुमार, डॉक्टर एस एस नायक डॉक्टर, अनुराग यादव, डॉक्टर परवेज अहमद, डॉक्टर शालिनी सिंह, डॉक्टर नूपुर पांडे, डॉक्टर तनय श्रीवास्तव, डॉक्टर गौरव आनंद, डॉक्टर दस्तगीर ने भी भाग लिया।द्वितीय पाली में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के चिकित्सक डॉक्टर सुमंत गुप्ता ने “इम्यूनोथेरेपी इन ऑंकोलॉजी”, डॉ नीरज धर ने “फैटी लीवर डिजीज” तथा डॉक्टर राहुल कुमार ने “यार्डस्टिक इन सर्वाइकल एंड लंबर डिजनरेटिव डिसऑर्डर “विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे जोन के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ जेपी रावत, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर प्रकाश मुर्मू के साथ ही भूतपूर्व प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉक्टर आनंद टंडन, डॉक्टर विनीत अग्रवाल तथा केंद्रित चिकित्सालय के भूतपूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरोड़ा, डॉक्टर अशोक कुमार आदि भी उपस्थित रहे। इन सभी लोगों को केंद्रीय चिकित्सालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।