Sahara Jeevan

[current_date format=’l, F d Y’]

© 2022 All Rights Reserved.

भाजपा का गांव चलो अभियान के तहत हुई कार्यशाला

सहारा जीवन न्यूज
अमेठी। अमेठी नगर में गांव चलो अभियान कार्यशाला भाजपा मंडल अमेठी की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष अमेठी अजय तिवारी एवं लोकसभा विस्तारक सहदेव सिंह मंडल अध्यक्ष अमेठी मनोज तिवारी जी एवं अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू‘ शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं से लोगो को जागरूक करने के आठ साथ लाभार्थियों से संवाद स्थापित करें।ये बातें सभी मंडलों में आयोजित गांव चलो अभियान कार्यशाला में बताया कि आगामी चार फरवरी से भाजपा द्वारा चलाये जाने वाले गांव चलो अभियान में गांव के संयोजक व प्रवासियों की टीम गांव-गांव जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण,सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर लोगों को सरकार के प्रति जागरूक करेंगे। वही गाँव चलो अभियान के जिला संयोजक राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडलों की कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शंकर गिरी जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री भाजपा,रामप्रसाद मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा,दयाशंकर यादव लोकसभा संयोजक अमेठी,दुर्गेश त्रिपाठी निवर्तमान जिलाध्यक्ष,चन्द्रमौलि सिंह प्रवक्ता, सुधांशु शुक्ला जिला महामन्त्री,राकेश त्रिपाठी जिला महामन्त्री,भवानीदत्त दीक्षित जिला उपाध्यक्ष,मनोज जायसवाल जिला मन्त्री,अजय तिवारी निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष,आशा बाजपेयी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रहे।मंडलों की कार्यशाला में सभी पदाधिकारी,गावँ संयोजक व प्रवासी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

99 Marketing Tips